डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
रोको-टोको अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। रोको टोको अभियान चलाकर जिला मुख्यालय के अवंती चौराहे में विभागीय अमला द्वारा दर्जनों वाहन चालकों से नियमों को ना मानने पर चलनी कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचाव के लिए शासन प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी तत्परता में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का रोको टोको अभियान कल शुक्रवार को मुख्यालय के रानी अवंती बाई चौराहे पर तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर के निर्देशन में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।



