जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती हाई कोर्ट चौक प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि करके मनाई गई

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस के नेताओं ने राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, वरिष्ठ नेता झल्लेलाल जैन, विवेक अवस्थी भगत राम सिंह, मनोज नामदेव, रामदास यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पिल्ले, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट प्रशांत मिश्रा, प्रशांत चौरसिया सरदार राजिंदर सिंह , अरुण पवार, राजेश चौबे जितेंद्र यादव, विकास जाट, विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल , रितेश नोतनानी, राजकुमार सोनी, सुशील श्रीवास्तव, विनोद पांडे ,कास्त समाज के अध्यक्ष डॉ विनोद श्रीवास्तव, माइल पठान, गौरव नामदेव आदि ने संगोष्ठी में भाग लेकर कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं ।

आजादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्रपति के पद तक का अपने दायित्वों का सराहनीय निर्वाहन किया है । शिक्षा सादगी उदारता और देश के लिए समर्पण भावना से ओतप्रेत जीवन देश के लिए एक आदर्श है। जिसकी प्रेरणा से हमें देश हित समाज हित में काम करने को आकर्षित करती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका पदार्पण वकील के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत करते ही हो गया था। राजेंद्र बाबू ने अपनी आत्मकथा के अतिरिक्त अनेक किताबें लिखीं जिनमें विशेष तौर पर “बापू के कदमों में बाबू” इंडिया डिवाइडेड, सत्याग्रह ऐड चंपारण, महात्मा गांधी की देन, भारतीय संस्कृति में खादी की अर्थव्यवस्था आदि उल्लेखनीय है।
ऐसे महान नेता को हम उन्हें सदैव याद रखते हैं और नमन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page