जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत अलॉयसियस महाविद्यालय में ‘ पदक वितरण समारोह का सफल आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय में सत्र 2019-2020 हेतु ‘ पदक वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 04 दिसंबर 2021 को किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस संजय यादव पूर्व जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं पूर्व छात्र की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जेराल्ड अल्मेडा बिशप जबलपुर काथलिक धर्मप्रांत द्वारा की गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत एवं अतिथियों के स्वागत द्वारा किया गया । इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . फा . वल्लन अरासु के द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्ष परम श्रध्देय बिशप जेराल्ड अल्गेडा ने अपने संदेश में कहा कि “ जीवन की यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति कुछ बनना चाहता है । उचित दिशा निर्देश मिलने पर वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है । इन विद्यार्थियों की युवा सोच , कार्य योजना समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक सिध्द होगी । ” मुख्य अतिथि जस्टिस संजय यादव ने अपने संदेश में कहा कि ” यह विद्यार्थियों के साथ ह अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी अत्यंत गौरव का पल है । ये पदक विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम , समर्पण और अभ्यास का मीठा फल है । ” सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 05 , कोकिला कनोजिया बी.ए. तृतीय वर्ष मोहनिश दुबे बी.एस.सी. तृतीय वर्ष मैथ्स ग्रुप 03 , यति अय्यर बी.एस.सी. तृतीय वर्ष बॉयो ग्रुप 04 आर्य नौघरिया बी . कॉग , तृतीय वर्ष 02. जविन आनंद बी . कॉम , तृतीय वर्ष 03 . बचवानी बी . कॉम , तृतीय वर्ष • 03 एवं अदिति वर्मा बी . कॉम , तृतीय वर्ष बेस्ट अलॉयसिशन का अवार्ड अदिति वर्मा बी . कॉम , तृतीय वर्ष को दिया गया । पूजा . – 021 इस समारोह में कुल 47 पदक वितरित किये गये । उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में 25 साल की सेवा पूर्ण होने पर प्राध्यापकों डॉ . कल्लोल दास , डॉ . मीता दरबारी , डॉ . मंदिरा कार डॉ . अंजली डिसूजा , डॉ . एलिना फिलिप एवं डॉ . कैरोलिन सैनी को तथा कर्मचारियों शाजी जेवियर , एंटो टर्टिल एवं प्रकाश पंवार को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एक पुस्तक ग्लोबल पेंडमिक रिस्पॉन्स एंड सोल्यूशन का विमोचन किया गया । इसके संपादक डॉ . फा . जी . वलन अरासू , डॉ . अंजली डिसूजा , डॉ . फेमिना सॉबिन एवं रोशनी चौबे हैं । कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप प्राचार्य डॉ . कल्लोल दास , डॉ . एलिना फिलिप ( कार्यक्रम प्रभारी ) , डॉ . नीलांजना पाठक , डॉ . हेपशिवा जॉन एवं डॉ . रीता चौहान की विशेष भूमिका रही । मंच संचालन सिमर कपूर व देव रामचंदानी द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन अदिति वर्मा द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page