डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की प्रेसवार्ता

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने कहा कि डिंडौरी जिले में पंचायत निर्वाचन कार्य तीन चरण में संपन्न किया जाएगा। पंचायत निर्वाचन में 10 जिला पंचायत सदस्य, 99 जनपद पंचायत सदस्य, 364 सरपंच और 5 हजार 308 पंचों का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। पंचायत निर्वाचन में जिले के 5 लाख 05 हजार 817 मतदाता मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में पंचायत निर्वाचन की तैयारियां प्रांरभ कर दी गई है। जिससे जिले में पंचायत निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत निर्वाचन के संबंध में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, एसडीओपी डिंडौरी रवि प्रकाश कोल, तहसीलदार बजाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के लिए डिंडौरी जिले में 916 मतदान केन्द्र स्थापित किये गए हैं। डिंडौरी में 185, शहपुरा में 166, मेहंदवानी में 111, अमरपुर में 103, करंजिया में 115, बजाग में112, समनापुर में 124 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में 5 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों का जिलेवार डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में एक पीठासीन अधिकारी और 04 मतदान अधिकारी नियुक्त होंगे। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 750 से अधिक होगी, ऐसे मतदान केन्द्रों में एक अतिरिक्त मतदान कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री झा ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के लिए 69 जोनल सेक्टर बनाये गए हैं। जिसमें डिंडौरी में 10, शहपुरा में 12, मेहंदवानी में 10, समनापुर में 09, बजाग में 11, करंजिया में 10, अमरपुर में 07 जोन सेक्टर स्थापित हैं।

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन :- उन्होंने बताया कि जिले में 750 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 62 है। जिसमें जनपद पंचायत डिंडौरी में 09, शहपुरा में 15, मेहंदवानी में 05, समनापुर में 01, बजाग में 11, करंजिया में 16 और अमरपुर में 05 हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने कहा कि जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुकी है। अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करना होगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मास्क, सैनेटाईजर और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य प्रातः 7ः00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3ः00 बजे तक संपन्न कराये जाएंगे। सरपंच और पंचों के मतों की गणना मतदान केन्द्रों मे की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना मुख्यालय में होगी। मतदान केन्द्रों में प्रकाश, फर्नीचर, रेम्प, पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ राज्य की सीमा से लगे मतदान केन्द्रों सहित सभी मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page