डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बलात्कार के आरोपी ग्यारह वर्षों के बाद आया पुलिस के हत्थे

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। लगभग दस वर्षों से फरार बलात्कार के आरोपी को पकड़ने में करंजिया पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी करंजिया ने बताया कि फरार आरोपी प्रमोद उर्फ परमेश मरावी पिता चमर सिंह मरावी उम्र 32 वर्ष निवासी सेनगुड़ा बलात्कार का अपराधी है, जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। बताया गया कि युवक के विरुद्ध थाना करंजिया में अपराध क्रमांक 6/10 धारा 366 ,363 ,376, 506 का अपराध पंजीबद्ध तथा आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिससे युवक लगातार फरार चल रहा था। वारंटी तामिली अभियान के चलते पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आरोपी को गिरफ्तार करने सक्रिय मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी को दबोचा लिया गया। गौरतलब है कि 11 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक गणपत सिंह धुर्वे, आरक्षक सत्यनारायण पटेल, आरक्षक उमेश मार्को व रुकमन धुर्वे के द्वारा युवक की गिरफ्तारी करने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page