डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मतदान केंद्रों पर हो जायेगी सरपंच और पंचों के मतगणना

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। त्रि-स्तरीय पंचायती राज्य सरकार बनाने की तारीखों के एलान के साथ ही सरगर्मी भी अब तेज हो गई है। बताया गया कि मतदान केंद्रों पर ही सरपंच व पंचों की मतगणना हो जाएगी, जिला व जनपद पंचायतों की मतगणना के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कलेक्टर रत्नाकर प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में 750 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 62 है। जिसमें जनपद पंचायत डिंडौरी में 09, शहपुरा में 15, मेहंदवानी में 05, समनापुर में 01, बजाग में 11, करंजिया में 16 और अमरपुर में 05 हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने कहा कि जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुकी है। अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करना होगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मास्क, सैनेटाईजर और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य प्रातः 7ः00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3ः00 बजे तक संपन्न कराये जाएंगे। सरपंच और पंचों के मतों की गणना मतदान केन्द्रों मे की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना मुख्यालय में होगी। मतदान केन्द्रों में प्रकाश, फर्नीचर, रेम्प, पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ राज्य की सीमा से लगे मतदान केन्द्रों सहित सभी मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page