अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वर्णकार कल्याण जागृति यात्रा अनूपपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

अनूपपुर / स्वर्णकार कल्याण जागृति यात्रा 5 दिसंबर 2021 से 16 जनवरी 2022 तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है देवदत्त सोनी के नेतृत्व में यात्रा का अनूपपुर के इंदिरा तिराहा आगमन पर अनूपपुर सोनी समाज के द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मेंद्र सोनी ने किया कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से अनूपपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामगोपाल सोनी, दीपक सोनी, डल्लू सोनी, संजय सोनी, जितेंद्र सोनी, अनिल सोनी, सुनील सोनी का अहम योगदान रहा ! देवदत्त सोनी ने कहा कि हमारे यात्रा का उद्देश्य निम्नलिखित है!

1. स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाए,
2. हॉल मार्क कानून की अनिवार्यता समाप्त की जाए,
3. धारा 411, 412 के दुरुपयोग को रोकने हेतु प्रत्येक थाना लेवल पर छानबीन समिति बनाई जाए,
4. स्वर्णकार समाज को राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए,
5. पिछड़ा वर्ग आयोग व पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम में स्वर्णकार समाज का भी सदस्यों को दिया जाए,
6. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सोने चांदी के व्यवसायियों को जोड़कर स्वर्णकार कारीगरों को हस्तशिल्प कार्ड जारी किया जाए! हमारी सभी मांगों को सरकार जल्द से जल्द माने!
संजय सोनी ने कहा कि आज हमारा सोनी समाज बिखरा हुआ है ऐसा कभी मौका नहीं आया कि हम सभी समाज के लोग एक साथ एक मंच पर उपस्थित हो सके आज हमारे एकजुट ना होने से कई जगह हमें उपेक्षा भी झेलनी पड़ती हैं आज हमें सामाजिक दृष्टि से एकजुट होने की आवश्यकता है जिससे कि हम सभी लोग सामाजिक स्तर पर एक दूसरे की मदद कर सके!
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सभामोहन सोनी, विमलेश सोनी, महेंद्र सोनी, गिरधारी सोनी, शिव कुमार सोनी, विजय सोनी, सुरेंद्र सोनी, संतोष सोनी, रेणु सोनी, दुर्गेश सोनी, बिजेंद्र सोनी, संजय शिंदे, राजू, अजीत सोनी, कुंज बिहारी सोनी, नीरज सोनी, मिथिलेश सोनी, सागर सोनी, शिवांशु सोनी, संदीप सोनी, विक्की सोनी, सोनू राम सोनी, कोदू लाल सोनी, दीपक सोनी, हेमराज सोनी, सोहन सोनी, पंचम सोनी, केदार सोनी, रूपेंद्र सोनी, देवेंद्र सोनी, अशोक सोनी, सरिता सोनी, महेंद्र सोनी, अजय सोनी, संजय सोनी, जितेंद्र सोनी, मंजू सोनी, किशोर सोनी, सूरज सोनी, प्रमोद सोनी जी, नेहा सोनी, संजना सोनी आदि!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page