खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व मृदा दिवस के अवसर पर: स्टेट बैंक व नर्मदे समिति के संयुक्त प्रयास से ग्राम बिलगवा में कृषक गोष्ठी का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक सिहोरा शाखा प्रबंधक लक्ष्मी नारायन देवांगन ,मुख्य प्रबंधक ने बैंक द्वारा विश्व मृदा दिवस एवं बैंक की योजनाओं की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक सामाजिक कार्यो में हमेशा से अग्रणी रहा है।किसान गोष्ठी के शुभारंभ में सुरेश पटेल ,प्रगतिशील कृषक द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजेश जैन ने सहयोग नर्मदे समिति द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की जानकारी दी एवं सभी को सामाजिक कार्यो से जुड़ने का आव्हान किया। सुनील धगट ने विश्व मृदा दिवस की थीम ” मृदा के लवणीय करण की रोकथाम एवं उसकी उत्पादक क्षमता को बढना” के उद्दयेश्य की पूर्ति हेतु जैविक खेती- जहर मुक्त खेती पर जोर दिया, सुनील धगट ने सभी किसान भाईयो को जैविक खेती के फायदे एवं भूमि में जीवाणुओं को पुनः स्थापित करने के लिए बिजामृत, जीवामृत व अन्य जैविक खाद एवं दवाई बनाने की जानकारी दी एवं जीवामृत बनाना सिखाया। श्रीमती ज्योति रंजन चतुर्वेदी ने बैंक की तरफ से सभी को आश्वत किया कि उनके लोन प्रकरणों का शीघ्र निपटान करना ही उनकी प्राथमिकता है। विनोद खंडालकर ने पर्यावरण को बचाने के लिये वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में किसान भाईयो के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं पर अतिथियो द्वारा उनके प्रश्नों के उत्तर एवं समाधान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेन्द खरे द्वारा सभी उपस्थित किसान भाईयो, बैंक अधिकारियो एवं सहयोग नर्मदे समिति जबलपुर के कर्मठ कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी को घर, बाड़ी में जैविक खेती की शुरुवात करने कहा। गोष्ठि में प्रवीण पटेल,रामजी पटेल,पी सी सेन,पुरुषोत्तम रजक, प्रदीप पटेल,भूपेंद्र सिंह, अजित शर्मा,कोमल राय,शिवम बर्मन राधे,रामावतार सहित करीब 60 कृषक उपस्थित रहे। ग्रामवासियो को 50 फलदार पौधे वितरित किया गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page