डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मुक्ती धाम को बना दिया कचरा घर, सीएमओ बोले..मामला जानकारी में है, दिखवाता हूं…

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा में प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना मुक्तिधाम निर्माण कार्य करवाया गया। बताया जाता है कि संस्कार करने के लिए नगर व ग्रामों में मुक्तिधाम में टीन शेड के निर्माण कार्य करवाया गया था, जिसके तहत लोगों को हर मौसम में अतिंम संस्कार में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। इसी तरह शहपुरा नगर में लाखों की लागत से नगर के वार्ड नम्बर तीन मुक्तिधाम का निर्माण करवाया गया था। जहां नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा वार्ड नम्बर 3 मंडला रोड़ पर पहले लाखों की लागत से मुक्तिधाम बनवा दिया गया। बाद में वहां पर नगर से निकलने वाला कचरा डलवाया जाने लगा और आखिर में उसे कचरा घर बना दिया गया। बताया जा रहा है कि कचरे से उठने वाली दुर्गधं के कारण एक तरफ तो राहगीर परेशान है, तो वहीं दूसरी ओर वार्डवासी भी परेशानी है। लोगों ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने जाने वाले लोग भी परेशान है। मामले को लेकर प्रीति धनधारिया प्रातांध्यक्ष ने जानकारी में बताया कि कई पीढ़ियों से मंडला रोड़ में यादव समाज व बनवासी समाज का समसान घाट बना हुआ है, अंतिम संस्कार की क्रिया वहां पर पीढ़ियों से चली आ रही है। नगर परिषद के द्वारा वहां टीन शेड बना कर मुक्तिधाम का अच्छे से निर्माण करवाया था, बाद में उस स्थान को कचरा घर बना दिया गया। स्थान पर नगर का निकलने वाला सारा गंदा कचरा फेंका जाता है, जिससे वहां उठने बाली बदबू से लोग लंबे समय से परेशान है। अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा डालने के कारण इस स्थान पर सुअर और जंगली जानवरो ने अपना डेरा जमा लिया है, जिससे घातक बीमारी होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page