डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अविनाश छावड़ा को बनाया गया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला भाजपा कार्यालय में कल मंगलवार को नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामना दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री छावड़ा को नियुक्त किया गया है, नियुक्ति मिलने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता सहित शुभचिंतक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दे रहे है। राजनीतिक जानकारों की माने तो पिछले काफी समय से भाजपा में युवाओं के बीच अच्छी पैठ व पकड़ बनाने में भाजपा की भूमिका कमजोर ही मानी जा रही थी। गौरतलब है कि जिले में चल रहे कथित भाजपा नेताओं का बोलबाला आम व्यक्ति व युवाओं के बीच नाराजगी की वजह मानी जा रही है। नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय मानी जा रही है, जो संगठन को मजबूत करने पिछले काफी समय से सक्रिय होकर लगातार कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page