डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गांव में राशन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर से शिकायत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीटोला गांव के ग्रामीणों ने पिछले दिनों मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव में ही राशन वितरण करने, भु माफियाओं पर कार्यवाही करने सहित फर्जी किसानों के नाम दस्तावेज तैयार कर धांधली करने के मामले में कलेक्टर से शिकायत कर जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। गौरतलब है कि एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के घरों में राशन वितरण करने की योजना बनाने पर जोर दे रही है, योजनाओं का संचालन के लिए जमीनी स्तर पर भी कार्य शुरू हो चुके हैं। बावजूद समनापुर जनपद के ग्राम पंचायत भाजी टोला गांव के सैकड़ों गरीब परिवार राशन लेने के लिए तीन चार किलोमीटर दूर जाने को मजबूर है। स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में तो कुछ वर्ष पहले ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान भवन का निर्माण कार्य करा दिया गया है, लेकिन भवन की गुणवत्ता ठीक ना होने से बिना उपयोग किए ही लाखों का भवन जर्जर व अनुपयोगी हो गया है। गौरतलब है कि भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए, बिना उपयोग करें ही जिम्मेदारों के द्वारा सोसाइटी का संचालन किराए की भवन से करवाए जाना शुरू करवा दिया गया, लेकिन अब मकान मालिक ने राशन दुकान को हटवा कर राशन उतरने से मना कर दिया। मामले के बाद कुछ महीने तक तो गरीबों को राशन ही नहीं मिल पाया, बाद में जैसे तेसे वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गांव से तीन चार किलोमीटर दूर राशन वितरण करने की योजना बनाई गई, जो अब सवालों के घेरे में है।

ठेकेदार ने घटिया किस्म का बना दिया लाखों का सोसाइटी भवन :-  ग्रामीणों के मुताबिक लाखों रुपए का सोसाइटी भवन ठेकेदार के द्वारा कुछ वर्ष पहले ही बनाया गया था, ताकि गांव में ही गरीबों को राशन का वितरण किया जा सके। आरोप लगाया गया कि ठेकेदार के द्वारा मिलीभगत करते हुए, घटिया स्तर के भवन का निर्माण कार्य करवा दिया गया, जो बिना उपयोग के ही खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। लाखों रुपए खर्च करके बनाई गई घटिया किस्म की भवन से 1 दिन भी उपयोग नहीं किया गया। गौरतलब है कि सुविधाओं के बाद भी ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब एक बार फिर ग्रामीणों की वही दूगनी परेशानी फिर से बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव के ही मकान मालिक राजेश ठाकुर के निजी घर से राशन संचालित हो रहा था। उल्लेख है कि कुछ दिन पहले ही पंचायत के सरपंच व स्थानीय ग्रामीणों ने मकान मालिक के द्वारा किसान सम्मान निधि में की गई धोखाधड़ी व फर्जी किसानों के नाम पैसे हड़पने के आरोप मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। बताया गया कि इसी बात की रंजिश रखते हुए मकान मालिक ने राशन दुकान को अपने निजी मकान से हटवा दिया गया, जिससे कि गांव में राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो सके। परेशानी को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page