डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर शहपुरा में एसडीएम ने ली बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजल जावला ने तहसील परिसर में राजनैतिक और पत्रकारो के साथ पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में एसडीएम काजल जावला ने बताया कि आगामी 13 तारीख से नाम निर्देशन पत्र लिये जावेगें। गौरतलब है कि सरपंच व पंचो के लिए 8 क्लस्टर बनाये गये है, जहां पर एआरओ बैठेंगे और नाम निर्देशन फार्म लेंगे। जनपद सदस्य के लिए एसडीएम कार्यालय में फार्म लिए जावेगें। संपत्ति विरूपण के तहत यात्री प्रतिक्षालय टैंकरो व अन्य जगह जहां पर भी राजनैतिक पोस्टर व अन्य सामग्रीया लगी हुई है, उन्हे हटाने के लिए कहा गया है। चुनाव के दौरान सस्त्र लाईसेंस निरस्त कर दिये गये है, जिनके पास भी लाइसेंसी हथियार है, वे अपने हथियार थाने में जमा करवाए। प्रटिंग प्रेस वाले भी अपनी पूरी जानकारी कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिले में आचार संहिता लगी हुई, इसलिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बैठक के दौरान तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे, सीईओ राजीव तिवारी, राजकुमार मरावी, बलीराम राम साहू, आरईआई अमित कछवाहा, अशोक पाठक, सुरेन्द्र साहू, हरीश राय, सलभ साहू, रामलाल रजक, राजेश गुप्ता, मनीष साहू, अजय शर्मा, स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page