नयी पीढी को वैदिक परापंराओ को सिखाने के लिए वार्षिक कुल पूजन खंडोबा जयंती पर महाआरती, भंडारा संपन्न

जबलपुर दर्पण। आध्यात्मिक और धार्मिक वैदिक परापंराओ के निर्वहन के लिए सामाजिक जनो का एकत्रीकरण एकता का परिचायक है। कुल पूजन मे सभी परिजन अपनी कुलाचार पध्दतियो को आदान-प्रदान आने वाली पीढी को करते है। समय काल परिस्थितिजन्य कुलदैवत आशीर्वाद स्वरूप हर क्षण उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते है । सभी वर्ग अपनी मातृ स्थान की रीति-रिवाज का पालन करने यथा संभव प्रयास करते है । उक्त उदगार डा स्वति सदानंद गोडबोले, अध्यक्ष प्रवीण सांलुके ने व्यक्त किए।
क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर के संयोजन मे चंपा षष्ठी महोत्सव के पावन अवसर पर मराठा कालीन अति प्राचीन श्री खंडेराव मंदिर, दीक्षितपुरा, मे खंडोबा महाराज की महाआरती और प्रसाद वितरण मे डा स्वति सदानंद गोडबोले, जय सिंह गायकवाड, शोभा ताई पवार ,प्रवीण सांलुके, तरूण सोनोने, डा राजू जाधव, विध्येश भापकर, संजय रणनवरे, विजय काकडे, हेमंत चौहान, सुशील जाधव, आनंद राव , उमेश सरफरे , विवेक भोसले , विजय डुचे, शोभा शिंदे , प्रतिभा जाधव, संस्कृति, माया सोनोने, जया भोजने, स्वति चौहान,
सहित क्षत्रिय मराठा समाज ,युवाशक्ति क्षत्रिय मराठा उत्थान फॉउंडेशन जबलपुर के सामाजिक जन बडी संख्या मे उपस्थित थे ।



