जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वरिष्‍ठ भाजपा नेता पंडित भूपेंद्र दुबे को दी अंतिम विदाई, देने उमड़े लोग

जबलपुर दर्पण। वरिष्‍ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा नगर अध्‍यक्ष, बादशाह हलवाई मंदिर ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष, नर्मदा महाआरती के अध्‍यक्ष और नर्मदा तीर्थ समिति के अध्‍यक्ष पंडित भूपेंद्र दुबे का 79 वर्ष की आयु में 9 दिसंबर को निधन हो गया। सच्‍चे एवं लोकप्रिय जननेता को अंतिम विदाई देने के लिए ग्‍वारीघाट स्थित उनके निवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम विदाई दुबे कृषि फार्म ग्‍वारीघाट में संपन्‍न हुआ। अंतिम विदाई देने के लिए लोग सड़कों पर खड़े होकर उन्‍हें नमन करते रहे। वे पंडित श्‍याम दुबे और पंडित ओमकार दुबे के भाई और पूर्व एमआईसी सदस्‍य मनीष दुबे और मनोज दुबे के पिता थे। अंतिम यात्रा में महामंडलेश्‍वर स्‍वामी अखिलेश्‍वरानंद गिरि, महामंडलेश्‍वर गिरधर महाराज, महामंडलेश्‍वर राघवेंद्र दास त्‍यागी, साध्‍वी ज्ञानेश्‍वरी दीदी, साध्‍वी मैत्री दीदी, किन्‍नर संत संतोषीदास, साध्‍वी शिरोमणि, साधवी संपूर्णानंद, विधायक अजय विश्‍नोई, भाजपा नगर अध्‍यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विनोद मिश्रा, अभिलाष पांडेय, पूर्व विधायक नरेश सराफ, राजेश सोनकर, ठाड़ेश्‍वर महावर, पंकज दुबे, रत्‍नेश सोनकर, रजनीश यादव, राममूर्ति मिश्रा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष रमन पटेल आदि शामिल रहे। पंडित भूपेंद्र दुबे के निधन पर ग्‍वारीघाट व्‍यापारी, सेन समाज सहित अनेक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page