अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोडेड देशी पिस्टल व चाइना चाकू लिये दो आरोपी हनुमान ताल पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लडके हनुमानताल तालाब के किनारे मंदिर के पास पिस्टल एवं चाकू लिये कोई अपराध करने की नीयत से खड़े है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ 2 लडके संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा, एक लडका अपने हाथ में पिस्टल लिये था उसने अपना नाम अंकित मराठा बताया,चैक करने पर पिस्टल में 4 कारतूस लोड थे दूसरे ने अपना नाम अभिलाष मराठा जिसकी तलाशी लेने पर जेब मे एक बटनदार, धारदार चायना चाकू रखे मिला ,देशी पिस्टल एवं 4 कारतूस तथा 1 धारदार चायना चाकू जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त पिस्टल, कारतूस एवं चायना चाकू कहॉ से प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page