जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय मानकुंवर बाई महाविद्यालय में छात्रोंओ को मिला ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण

जबलपुर दर्पण। शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय जबलपुर की प्राचार्य एवं जबलपुर संभाग की अतिरिक्त संचालक प्रोफेसर डॉ लीला भलावी के कुशल मार्गदर्शन में गुरुवार को महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु ईएलसी क्लब के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव साक्षरता क्लब की प्रभारी डॉ नुपूर निखिल देशकर ने प्राचार्य महोदय की अनुमति से यह कार्यक्रम संचालित किया, जिसमें जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ईवीएम प्रशिक्षक एवं जया सोनकेसरिया ने कार्यक्रम को पूर्ण रूप दिया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ कविता चतुर्वेदी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की लगभग 125 छात्राओं को ईवीएम मशीन पर मतदान प्रक्रिया को सैद्धांतिक रूप से समझाया गया और एपिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया से लेकर मतदान संबंधी सभी कार्यवाही को संपादित करने हेतु विशेष जानकारियाँ विस्तार से दी गई।

ईवीएम प्रशिक्षक सुश्री जया सोन केसरिया द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के छोटे-छोटे समूह को ईवीएम मशीन पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया इसके पश्चात छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान प्रमोद श्रीवास्तव जी एवं डॉ नुपूर निखिल देशकर के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात प्रमोद जी के उद्बोधन से प्रभावित होकर लगभग 20 छात्राओं द्वारा कार्यक्रम के संबंध में चुनावी प्रक्रिया का प्रतिवेदन बनाकर डॉ नुपूर निखिल देशकर को ऑनलाइन सौंपा गया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाविद्यालय की इन सभी छात्राओं द्वारा भारत के प्रथम सीडीएस श्रद्धेय विपिन जी रावत को एवं उनके साथ हैलिकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए 13 सम्माननीय सैन्याधिकारियों को मौन श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम संचालन डॉ नुपूर निखिल देशकर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी आरती जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ रश्मि चौबे डॉ नंदिनी भारिल्ल, डॉ उज्जवला खारपाटे, डॉ सपना चावला, डॉ विजय कोष्टा एवं डॉ सुषमा मेहरा की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page