पाटन न्यायालय अंतर्गत लोक अदालत में 250 प्रकरणों में एक करोड़ से अधिक की राशि हुई वसूल

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहसील में लोक अदालत की मंशा के अनुरूप प्रकरणों के निराकरण हेतु लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व,चेक बाउंस प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण सहित प्री लिटिगेशन प्रकरणों को सम्मिलित किया गया। व्यवहार न्यायालय पाटन में आयोजित लोक अदालत में लगभग 250 प्रकरणों में समझौते आपसी राजीनामा के आधार पर किए गए। जिसमें लगभग एक करोड़ से अधिक की राशि वसूल की गई। लोक अदालत में तलाक प्रकरण,दहेज प्रकरण एवं सिविल प्रकरण मैं भी समझौते किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक कुमार, न्यायधीश द्वय आदिल अहमद खान रवि कुमार साहू एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर ने पक्षकारों को पौधे प्रदान किए एवं समझौते के आधार पर प्रकरणों की राजीनामा हेतु प्रोत्साहित किया। लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक,इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, नगर परिषद पाटन एवं कटंगी सम्मिलित हुए एवं पक्षकारों को समझौते का लाभ प्रदान किया गया। नेशनल लोक अदालत के आयोजन में एसडीएम पाटन शाहिद खान, तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवी सिंह एवं नगर पंचायत पाटन एवं कटंगी के सीएमओ उपस्थित रहे एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।



