डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने शस्त्रधारकों से शस्त्र थाने में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अग्नेय शस्त्र, धारदार हथियार, फरसा, तलवार तथा लाठी का प्रयोग सार्वजनिक स्थान पर नहीं करेगा, न ही प्रदर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि जुलूस रैली, राजनैतिक कार्यक्रम, आतिषबाजी तथा पटाखे का उपयोग सार्वजनिक मार्ग या स्थानों पर बिना अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। बारात एवं समारोह में भी आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी व्यक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु काफिले में तीन से अधिक वाहनों तथा प्रचार-प्रसार हेतु लाउड स्पीकरों का उपयोग करने के लिए अनुमति लेनी होगी। प्रिंटिंग सामाग्री में मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम लिखना अनिवार्य होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केन्द्रों के रूटचार्ट का अवलोकन करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण होने से एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र की दूरी कम हुई है। इस स्थिति में निकटतम दूरी वाले मार्ग का रूटचार्ट तैयार करें। इससे जोनल अधिकारियो को मतदान केन्द्र का भ्रमण करने में आसानी होगी और कम समय लगेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने कहा कि प्रिटिंग प्रेस में प्रकाशित होने वाले पोस्टर, पंपलेट एवं अन्य सामाग्री में मुद्रक और प्रकाशक का ना अभ्यर्थी को अदेय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page