डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सेना अध्यक्ष बिपिन रावत को मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा के सामाजिक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य अमर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि डिंडोरी जिला के शहपुरा नगर क्षेत्र के ग्राम अमेरा के दुर्गा प्रांगण में सीडीएस बिपिन रावत जी के चलचित्र में माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। जानकारी में बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम में बाबा ठाकुर अभिराम गुप्ता, मनोज रजक, अनिल जयसवाल, हरिराम गुप्ता, आशीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉक्टर सुधांशु, अमित गुप्ता, सोमिल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page