डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जन्मदिन को विशेष करने पत्रकार श्री राजपूत की अनुकरणीय पहल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक चेतराम राजपूत ने अपने जन्मदिन पर विशेष करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल का वितरण किया गया। बताया गया कि फल वितरण के पश्चात नर्मदा तट किनारे रह रहे गरीब व असहाय लोगों को कंबल का वितरण भी किया गया, श्री राजपूत के द्वारा की गई इस अनुकरणीय पहल की लोगों ने सराहना की है। जन्मदिन के मौके पर श्री राजपूत को इष्ट मित्रों सहित वरिष्ठ जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि श्री राजपूत जिले में वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में रहकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, श्री राजपूत एक निजी अखबार के संपादक भी वर्तमान में हैं। उनके द्वारा जन्मदिन के मौके पर विशेष करने की पहल के बाद लोगों ने कार्य की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page