लेफ्टिनेंट दिव्यांश जैन पासिंग आउट परेड के बाद सेना में हुए शामिल
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के निवासी दिव्यांश जैन पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद सेना में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य जिले से निकलकर देश की सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का मौका मिलने के बाद श्री जैन सेवा के लिए सेना में सम्मिलित हो गए हैं। बताया गया कि लेफ्टिनेंट दिव्यांश जैन कड़ी मेहनत करके पासिंग आउट परेड की कड़ी शारीरिक व अन्य परीक्षा पास की है, जिसके बाद अब उनकी नियुक्ति सेना में कर ली गई है। सेना में सम्मिलित होने डिंडोरी जिले वासियों के लिए निश्चित ही गौरवान्वित करने की बात होगी।नियुक्ति के बाद परिजनों सहित इष्ट मित्रों में खुशी की लहर है, नियुक्ति मिलने के बाद से बधाइयां एवं शुभकामनाएं भेजी जा रही है।



