अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधारताल थाना क्षेत्र में युवक की चाकू,डंडा से हत्या कर आरोपी हुए फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता।अधारताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू ,डंडा, से मारकर हत्या होने की सूचना मिली है। अधारताल पुलिस ने बताया कि गौतम नगर बगीचा निवासी 28 वर्षीय आशीष केवट शाम को अपने घर के सामने खड़ा था,इसी दौरान उसका किसी से विवाद हुआ और उस पर लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए घायल को परिजनों उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रात करीब 9:30 बजे आशीष केवट की मौत हो गई हैपुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page