भाजपा मंडल कार्यसमिति, एक दिवसीय विभिन्न बैठक संपन्न

चंद्रशेखर आजाद मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक संपन्न
जबलपुर दर्पण। प्रदेश संगठन के आवाहन पर जबलपुर महानगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर के निर्देशन पर चंद्रशेखर आजाद मंडल की कार्यसमिति बैठक सिंधी धर्मशाला राजीव गांधी वार्ड में नगर उपाध्यक्ष व मंडल के प्रभारी जय सचदेवा, कमल पुष्प अभियान जिला प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। पवन तिवारी कमल पुष्प अभियान मंडल प्रभारी, भोला सोनी निवर्तमान पार्षद श्रीराम शुक्ला, वेडी पटेल उपस्थित थे। मंडल महामंत्री पुष्प राज पांडे एवं रवि मोहन संतोषी के मंच संचालन में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यसमिति में मंडल के सभी अपेक्षित जन उपस्थित हुए।
(2)
भाजपा नर्मदा मंडल की कार्यसमिति बैठक संम्पन्न
जबलपुर दर्पण। भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देश पर आज भाजपा नर्मदा मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक संम्पन्न हुई
मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर सूरी ने बताया कि भाजपा की कार्यपद्धति के अनुसार , प्रत्येक 3 माह में राष्ट्रीय, प्रदेश , जिला एवं मंडल में आपेक्षित कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाती है,
ग्वारीघाट स्थित भक्ति धाम आश्रम में आयोजित बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव , अभिलाष पांडेय, राममूर्ति मिश्रा, जिला महामंत्री एवं प्रभारी रत्नेश सोनकर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, बूथ विस्तार योजना के क्रियान्वयन को विस्तार से बताया, बॉथक बैठक में रजनीश यादव, रोजीना कुरेशी, अरविंद पाठक, काके अंकन्द ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया,
शोक प्रस्ताव का वाचन अशोक रजक एवं संचालन सुनील शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन मनप्रीत काके आनंद ने किया
इस दौरान संजय चौधरी, निर्मल चोपड़ा, अखिलेश तिवारी, राजेन्द्र सूर्यवंशी,रविन्द्र झरिया, शरद गुप्ता, अनीस साहू, अजय सूर्यवंशी, जय चक्रवर्ती, तुलसी दुबे,दीपक यादव, पंकज आनंद, पीयूष गुप्ता, मालती चौधरी, मुकेश सेन, मीना ठाकुर, कपिल चौरसिया, रमाकांत मिश्रा, वीरेंद्र पटेल, भगवानदीन चौधरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



