जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शूटर अर्णव ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर शहर को किया गौरवान्वित

जबलपुर दर्पण। भोपाल में 25 नवंबर से 10 दिसम्बर तक आयोजित की गई 64वी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2021 में शहर के शूटर अर्णव जय धारिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में जबलपुर का नाम गौरवान्वित किया है। उनके इस प्रदर्शन से वह राष्ट्रीय टीम के सिलेक्शन ट्रायल के लिए क्वालीफाई हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता जनवरी 2022 में आयोजित होने वाली है। अर्णव लक्ष्य एकेडमी से कोच हरप्रीत सिंह रील के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।



