सेना में शामिल लेफ्टिनेंट दिव्यांश जैन का नगर आगमन पर हुआ स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के निवासी दिव्यांश जैन पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद अब सेना में शामिल हो गए हैं। कल सोमवार को पहली बार नगर आगमन के दौरान मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि बैंड बाजों की धुन पर युवा थिरकते हुए नजर आ रहे थे, जहां जगह-जगह फूल माला पहनाकर जवान का जोरदार स्वागत किया गया, जहां जमकर आतिशबाजी भी की गई है। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य जिले से निकलकर देश की सेवा करने का मौका मिलने के बाद श्री जैन देश की सेवा के लिए सेना में सम्मिलित हो गए हैं। लेफ्टिनेंट दिव्यांश जैन कड़ी मेहनत करके पासिंग आउट परेड की कड़ी शारीरिक परीक्षा व अन्य लिखित परीक्षा पास की है, जिसके बाद उनकी नियुक्ति सेना में कर ली गई है। सेना में सम्मिलित हो कर देश के लिए सेवा करना डिंडोरी जिले वासियों के लिए गौरवान्वित करने की बात होगी। नियुक्ति के बाद परिजनों सहित इष्ट मित्रों में खुशी की लहर है, नियुक्ति मिलने के बाद से बधाइयां एवं शुभकामनाएं भी जवान को दि जा रही है। प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय लोगों ने युवक का जोरदार स्वागत किया गया, जहां श्री जैन बाद मैं मीडिया से मुखातिब होते हुए भी नजर आए।



