डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

काशी विश्वनाथ कारिडोर उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा में नगर में स्थित सार्वजनिक राम मंदिर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम किया गया। बताया गया कि पूजन का आयोजन करने के बाद कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का आयोजन शुरू किया गया। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। गौरतलब है कि भव्य कार्यक्रम आयोजित से दिव्य काशी, भव्य काशी, बम बम के नारों से काशी गुंजायमान हो गया। शहपुरा के राम मंदिर में प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्थानीय लोगो ने लाइव प्रसारण को देखा। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, उपाध्यक्ष हरीश जित्तू राय, महामंत्री सुरेन्द्र साहू, कार्यक्रम प्रभारी अनूप गुप्ता, गिरजा कारपेंटर, सुमन साहू, अरविंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, दिलीप झारिया, पुजारी प्रमोद तिवारी, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गौतम, कैलाश उशराठे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page