बीएलओ सभी मतदान केन्द्रों के नाम क्रमांक का कार्य दो दिवस मे करें पूरा : निर्वाचन अधिकारी

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 में समस्त बीएलओ को मतदान केन्द्रों में नाम व क्रमांक लिखने के निर्देश दिए हैं। सभी जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को उक्त कार्य को दो दिवस में पूरा कराना होगा। इसके बाद जोनल अधिकारियों के द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। मतदान केन्द्रों के कार्यां में प्रगति नहीं होने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री झा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यां की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, जिला योजना अधिकारी ओपी सिरसे, जिला कोषालय अधिकारी एम.एल. बघेल, कार्यपालन यंत्री आरईएस डीएस बघेल सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। जनपद पंचायत अमरपुर एवं करंजिया के स्ट्रांग रूम के छत और फर्ष को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि छत और फर्ष का मरम्मत कार्य पांच दिवस में पूरा हो जाना चाहिए। सभी शासकीय सेवकों की तरह ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक भी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करेंगें, आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



