डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लगातार उत्कृष्ट कार्य करने पर कृष्ण कुमार चंदेल फिर हुए सम्मानित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी निवासी एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल को उत्कृष्ट कार्य करने पर एक बार फिर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि श्री चंदेल लगातार कई वर्षों से एलआईसी बीमा कंपनी के क्षेत्र में रहकर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिस कारण वरिष्ठों ने अभिकर्ता को गुलदस्ता व टोपा पहनाकर श्री चंदेल को सम्मानित कर हौंसला अफजाई किया है। जानकारी में बताया गया कि शाखा प्रबंधक श्री कश्यप के द्वारा डिंडोरी जिले के एलआइसी अभिकर्ता श्री चंदेल को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि श्री चंदेल अब तक जिले भर में हजारों पालिसी धारकों की बीमा करवाकर उनकी सुरक्षा निधि सुनिश्चित करवा चुके हैं। सम्मान मिलने के बाद श्री चंदेल ने सभी सैकड़ों पालसी धारकों सहित अन्य वरिष्ठों को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page