गिट्टी का अवैध परिवहन में लिप्त डम्फर चालक पुलिस गिरफ्त में: डम्फर मालिक फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार सुबह लगभग 10-30 चैकिंग करते समय सहयक उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी द्वारा पिपरिया से खमरिया की ओर आ रहे डम्फर क्र एमपी 20 बी 2364 को रोका गया पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम सुग्रीव कोल निवासी मानेगॉव बताया चैक करने पर डम्फर में गिट्टी लोड थी जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर रायल्टी नहीं होना बताया, डम्फर मालिक अनिल के कहने पर अमझर स्थित क्रेशर से डम्फर में गिट्टी लोडकर गिट्टी ले जाना बताया। सुग्रीव कोल से डम्फर मय गिट्टी के जप्त करते हुये डम्फर चालक एवं डम्फर मालिक के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं खान खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर डम्फर मालिक की तलाश जारी है।



