सूदखोर के विरूद्ध बेलबाग पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज : आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलबाग थाना प्रभारी एस.एल. वर्मा से मिली जानकारी अनुसार श्रीमति शशि पाठक उम्र 43 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कोतवाली ने लिखित शिकायत दी कि लगभग 7 माह पूर्व उसके पति मनोज पाठक ने छोटी ओमती निवासी आदिल रज्जा से 2 लाख रूपये उधार लिये थे, प्रतिमाह 30 हजार रूपये वापस करते हुये अब तक 2 लाख 10 हजार रूपये वापस कर चुकी है फिर भी आदिल रज्जा उक्त पैसे का 5 प्रतिशत ब्याज की मांग करते हुए उसे परेशान कर रहा है। जांच पर पाया गया कि छोटी ओमती में आदिल रज्जा के घर के पास 2 लाख रूपये उधार लिये थे जिसके मूलधन एवं ब्याज सहित 2 लाख 10 हजार रूपये लौटाने के बाद भी आदिल रज्जा 5 प्रतिशत ब्याज की दर से पैसे मांग कर दबाव बना रहा है। शिकायत जांच पर आदिल रज्जा के विरूद्ध धारा 384, भादवि 3, 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।



