नगर परिषद मझौली में किया गया सफाई मित्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन


मझौली दर्पण—-नगर परिषद मझौली, जबलपुर मध्य प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत प्रत्येक माह सफाई मित्रों का सम्मान किया जाता है इस माह भी सभी सफाई मित्रों को सीएमओ महोदय नगर परिषद मझौली द्वारा स्वच्छता सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डाॅ. सुभाष शराफ जी, एवं अधिकृत सहयोगी संस्था रॉस इंडिया भोपाल एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज चौरसिया तथा एमआईएस कोऑर्डिनेटर विवेक चौरसिया को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में नगर परिषद मझौली सीएमओ मौसम पालेवार स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर सुभाष शराफ रॉस इंडिया टीम से मनोज चौरसिया एवं विवेक चौरसिया, स्वच्छता प्रभारी विश्वनाथ नेटी, बम् बम् दुबे, निकाय स्टाफ तथा समस्त सफाई कर्मचारी मित्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट–ओमप्रकाश साहू



