ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाते 7 सटोरिये बेलबाग पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।बेलबाग थाने से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़ा अस्पताल के पास आनलाईन क्रिकेट मैच का अपने मोबाइल से रन,बॅाल एंव विकेट के आधार पर पैसे का दाव लगवाकर क्रिकेट का सट्टा खिला रहा है सूचना पर दबिश देते हुये सटोरिये को पकडा जिसने अपना नाम निर्भय सिंह घमापुर बताया जिसके पास मोबाइल जियो कम्पनी का व्हाटसएप गु्रप में क्रिकेट मैच के हार जीत का दाव लगा हुआ पाया जाने पर मोबाइल एवं 510 रूपये जप्त किए गए आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि आनंद अग्रवाल विजयनगर के द्वारा सट्टे का आन लाईन काम किया जाता है। जानकारी मिलने पर मुस्कान सिटी फ्लैट नम्बर 301 विजयनगर में दबिश दी गई जहॉ 6 लोग मिले मिले,एलईडी टीवी में आनलाईन बिग बैस लीग के चल रहे हावर्ट हरिकेन्स बनाम पर्थ स्कार्चर्स का लाईव प्रसारण चल रहा था तथा सभी अपने अपने मोबाइल एवं लेपटॉप को सीपीयू के माध्यम से आनलाईन क्रिकेट मैच पर रन, एवं गेद के आधार पर क्रिकेट का सट्टा लगवा रहे थे। सभी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



