लार्डगंज थाना अंतर्गत किरायेदार महिला द्वारा नगदी एवं जेवर पर किये हाथ साफ़

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता लार्डगंज थाने में श्रीमति उमा देवी उपाध्याय निवासी गढा फाटक ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके पति जीसीएफ में नौकरी करते थे जिनका 8 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है,उसके बेटा बहु उससे अलग रहते हैं,घर मे काम वाली 2 बाईयों का आना जाना है। वह अपनी अलमारी को लॉक कर चाबी को अलमारी में उपर रख देती थी। दिनॉक 16-9-21 को दोपहर 12 बजे घर की अलमारी खोली तो देखा कि लॉकर में रखे 1 लाख 50 हजार रूपये नगद एवं सोने के जेवर गायब थे। किसी अज्ञात के द्वारा अलमारी मे रखे नगदी सहित 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दोैरान किराये से रहने वाली श्रीमति नेहा चतुर्वेदी मिश्रा जो घटना के कुछ दिनों बाद मकान खाली कर चली गयी थी,संदेह होने पर श्रीमति नेहा चतुर्वेदी से सघन पूछताछ की गयी जिसने उक्त चोरी करना स्वीकार किया आरोपिया की निशादेही पर चुराये हुये रूपयों में से नगद 01 लाख 05 हजार 500 रूपये एवं सोने के जेवर.जप्त करते हुये, उक्त प्रकरण में आरोपिया विधिवत गिरफ्तार किया गया है।



