तपोभूमि गंगाझिरिया में आगामी 13 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाले श्री रामचरित मानस महायज्ञ की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह। जनपद जबेरा के गांव बीजाडोंगरी से एक किमी की दूरी पर आस्था का प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम सन्तो की तपोभूमि सिद्ध क्षेत्र गंगाझिरिया मैं प्रतिवर्षनुसार 13 जनवरी से 5 फरवरी तक होने जा रहा 23 वां श्रीरामचरितमानस महायज्ञ को बैठक का आयोजन किया गया बैठक में वीजा डोंगरी सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने भाग लिया बैठक की तदोपरांत श्रीरामचरितमानस महायज्ञ आयोजन का ध्वजारोहण किया गया ज्ञात हो दादा ब्राह्मचारी महराज की तपोस्थली व समाधि स्थली सहितबाल ब्रम्हीन संत जैजै सरकार फतेहपुर की साधना स्थली के रूप मे भी गंगाझिरिया बरसों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख आस्था का केंद्र बनी हुई है। जहां उनके उत्तराधिकारी राम अनुग्रहदास के सानिध्य मे श्री रामचरित मानस महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है पुजारी सीताराम दुबे ने बताया कि गंगा झिरिया सिद्ध क्षेत्र अद्भुत चमत्कारों प्राकृतिक सौंदर्य के चलते आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है पूर्वज बताते थे कि यहां पहले सात जलकुंड हुआ करते थे जिसमें चार जलकुंड सुप्त हो चुके हैं शेष तीन जलकुंड का जल कभी भी खाली नहीं होता है इस क्षेत्र को सिद्धों की कृपा स्थली के रूप आज भी चमत्कारों के पावन तपोभूमि कहते हैं



