शासन के मापदंडों को दरकिनार कर तैयार किया जा रहा बाउंड्री वॉल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया गांव में घटिया स्तर के बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य करवाए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि लाखों रुपए खर्च करके बनाए जा रहे बाउंड्री वाल में शासन के मापदंडों को पूरा नहीं किया जा रहा, जो आने वाले समय में जल्द ही जर्जर हो जाएगी। जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चल रहे निर्माण कार्य मैं नीव के लिए गड्ढे नहीं खोदे गए, प्लंत की भराई भी सही मात्रा में नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि निचले हिस्से में जाली भी नहीं लगाया जा रहा तथा अकुशल मजदूरों से निर्माण कर कराया जा रहा है, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराकर जल्द से जल्द जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।



