डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए जिले में आठ केन्द्र स्थापित

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा के निर्देशन में पंचायत निर्वाचन में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय सहित अन्य जनपद मुख्यालयों में कुल आठ केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए रजनी वर्मा डिप्टी कलेक्टर को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी और शैलेन्द्र कुमार सिंगरहा कम्प्यूटर ऑपरेटर को सहायक बनाया गया है। इसी प्रकार से जनपद डिंडौरी के लिए करूणानिधान शर्मा विकासखण्ड अका. समन्वयक मोबाईल नं. 94246-87413, अमरपुर के लिए मनीराम परस्ते पंचायत समन्वयक मोबाईल नं. 98938-33735, समनापुर के लिए मनोहर लाल गोहिया मोबाईल नं. 94258-54414, बजाग के लिए धनेश परस्ते बीईओ मोबाईल नं. 62622-23230, करंजिया के लिए श्री लवकेष सिंह ठाकुर सहा.वि.वि. अधिकारी मोबाईल नं. 79877-98464, शहपुरा के लिए दुर्गेश कुमार साहू प्राचार्य आटीआई शहपुरा मोबाईल नं. 91792-60279, मेंहदवानी के लिए राजेष बैगा स.सु.वि. मोबाईल नं. 88780-08953 को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में शिकायतकर्ता 07644-234600 पर कॉल कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों निवारण केन्द्र में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page