खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑटो साफ करते समय आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हुआ ऑटो चालक

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मोहनलाल हरगोविंद पब्लिक चिरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के वार्डब्वाय राजकुमार सेन ने गढ़ा थाने में एक लिखित सूचना दी कि चंद्रिका प्रसाद अहिरवार को आग से जलने के उपरांत उनके रिश्तेदार उपचार हेतु भर्ती कराया है। घायल के द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया है कि वह आटो चलाता है। दोपहर लगभग 03.00 बजे रांझी आटो स्टेण्ड पर जब वह अपनी आटो के नीचे घुसकर गाडी के इंजन को मिट्टी तेल से साफ कर रहा था, वही बाजू में मिटटी के तेल की डिब्बी गिर गई जिससे मिटटी का तेल उसकी शर्ट में सीने की तरफ भी कुछ मात्रा में लग गया । जिसका उसने ध्यान नहीं दिया । थोडी देर बाद जब वह आटो के नीचे से निकल कर सिगरेट पीने के लिए सिगरेट जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई तो उसकी शर्ट में आग लग गई वह तेजी से मंदिर की तरफ भागा, वहां खडे लोगो ने उसकी आग बुझाई। मजिस्ट्रेट के समक्ष दिये बयान से यह स्पष्ट है कि ऑटो चालक अपने आटो पर कार्य करते समय दुर्घटनावश घायल हुआ है, अर्थात उसका आटो उसी के पास था, यह एक आकस्मिक दुर्घटना थी।प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page