जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विजय यादव ज़िला अध्यक्ष बने

जबलपुर दर्पण। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की अनुशंसा पर एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं. राधेश्याम चौबे की सहमति से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पूरी गोस्वामी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय यादव को समाज कल्याण प्रकोष्ठ का ज़िला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण नियुक्त किया है । आपकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेता दिनेश यादव, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र चौबे, गोविन्द यादव, रुपेंद्र पटेल, डॉ.सतेन्द्र सिंह यादव, रामदास यादव, राजेश यादव, संदीप शर्मा, मुकेश बैरागी, गोलू तिवारी, प्रमोद पटेल, सतीश पटेल, रोहित यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।



