भसुआ रेत का अवैध उत्खनन करते हाईवा,जेसीबी जप्त: चालकों एवं मालिक फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घुघरी भसुआ रेत खदान से जेसीबी से खोदकर हाईवा लोड किये जा रहे हैं।सूचना पर दबिश दी गई जहां पर कुछ व्यक्ति जेसीबी से भसुआ रेत मिट्टी खोदकर हाईवा में भरते हुये दिखे, पुलिस को देखकर हाईवा एवं जेसीबी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गये मौके पर हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5531 जो भसुआ रेत मिट्टी से पूरा भरा हुआ मिला। जेसीबी क्रमांक एमपी 20 डीए 1360 से अवैध रूप से उत्खन्न कर उक्त हाईवा मे भरकर परिवहन करना पाये जाने पर हाईवा एंव जेसीबी जप्त करते हुये धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हाईवा चालक एवं जेसीबी चालक तथा मालिक की तलाश जारी है
