अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

9 सुअरमार बम रखकर घूम रहे बदमाश बेलबाग पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलबाग थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बेलबाग तिराहा के पास गोलू उर्फ विपिन छपेल नाम का व्यक्ति अपनी हीरो डीलक्स मोटर सायकल के बैग में सुअरमार बम रखे हुये हैं। तथा कोई घटना करने की फिराक में है। सूचना पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर गोलू उर्फ विपिन छपेल को पकडा गया.बेंग के अंदर थैली में अंदर 9 सुअरमार बम रखे मिला आरोपी को मय 9 सुअरमार बम एवं मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन पी 2653 जप्त करते हुये आरेापी के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त बम कहां से और कैसे प्राप्त किए इसके संबंध में पूछताछ करने पर बेलबाग तिराहा निवासी बब्बन उर्फ अजीत नोतनानी से लेना बताया, बब्बन उर्फ अजीत नोटतनानी की सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page