क्षेत्र क्रमांक 19 से लक्ष्मण सिंह उचेहरा ने दलबल के साथ किया नामांकन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। क्षेत्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत मड़ियारास गांव निवासी लक्ष्मण सिंह उचेहरा ने भारी दल बल के साथ कल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि श्री उचेहरा जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 के मिलनसार प्रत्याशी हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहकर विकास की गति को बढ़ा रहे हैं। बताया गया कि नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह उचेहरा के साथ जिले के आजीविका स्व सहायता समूह की महिलाएं, गांव के रहसय मंडली सहित दर्जनभर की संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी श्री उचेहरा को समर्थन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के पश्चात चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा, जहां क्षेत्र में भारी बहुमतों से जीत दर्ज की जाएगी।



