डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच जिपंस के लिए संजू सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है, गली चौराहों में राजनीतिक सुगबुगाहट नजर आने लगी है। गौरतलब है कि पंचायती राज चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की तारीख नजदीक आते ही अभ्यर्थियों के चेहरे अब धीरे-धीरे साफ होने लगें हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 से मड़ियारास गांव निवासी संजू सिंह पति खेमकरण सिंह राजपूत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बताया गया कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 से अब तक में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य उषा ठाकुर, कीर्ति गुप्ता सहित 5 अन्य दावेदार अपना अपना नामांकन दाखिल कर राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल 20 दिसम्बर तक नामांकन दाखिल किए जाने की प्रक्रिया चलेगी, इसके बाद ही उम्मीदवारों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page