अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दूल्हे के फेरे होने के पहले ही सूने घर में चोरों ने बोला धावा:नाबालिक सहित दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।.रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने जानकारी दी कि 14/12/2021 को सुनील हरदहा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह कनक इंटरप्राईजेज में एवरेस्ट मसाला का डिस्ट्रीब्यूटर है। 13-12-21 को मेरी शादी  थी,लगभग 6-7 बजे अपने परिवार के साथ बारात लेकर मानकुंवर मैरिज गार्डन न्यू बस स्टैण्ड दीनदयाल गया था। रात लगभग 2-30 बजे उसके दोस्त विजय चक्रवर्ती, प्रमोद मौर्य, एवं 3 रिश्तेदार चढावा के बाद घर आये,जिन्होंने मोबाईल पर बताया कि घर का सामान बिखरा पडा है गोदरेज खुली हुई है तथा प्रथम तल की खिडकी टूटी है। उसने अपनी दीदी और जीजा को घर भेजा, उनने चैक कर बताया कि गोदरेज अलमारी मे रखे सोने चादी के जेवर एवं नगद 50 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान की खिडकी तोडकर नगदी एवं सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटी वी कैमरो की फुटेज खंगालतेे गए फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये एक 16 नाबालिक किशोर को अभिरक्षा मेे लेकर पूछताछ करने पर पाया गया कि हर्षू उर्फ हर्ष कोरी अपने साथी नाबालिक किशोर को अपने घर ले गया,हर्ष कोरी की नानी ऊषा कोरी एवं मामा सुरेश कोरी ने दोनों को चोरी करने के लिए प्रेरित करते हुए चोरी करने की जगह बताई, हर्षू कोरी एवं नाबालिक सुनील हरदहा के मकान में पडोसी की छत से चढकर घुसे तथा खिडकी की ग्रिल तोडकर आलमारी मे रखे सोने चादी के जेवर एवं नगदी  चोरी किये जेवर हर्षू की नानी ऊषा कोरी के घर जाकर जेवर एवं नगदी रुपयों को चार हिस्से में बॉट लिये। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर चोरी किए जेवर जप्त कर तीनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है आरोपी हर्षू उर्फ हर्ष कोरी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page