जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पठान समाज द्वारा शहीद दिवस का आयोजन संपन्न

जबलपुर दर्पण। देश की स्वतंत्रता हेतु अल्प आयु में ही अंग्रेजो से लोहा लेने वाले शहीद-ए-आजम अशफाक उल्ला खां की जयन्ती पर आज पठान समाज द्वारा शहीद दिवस का आयोजन किया गया है।
पठान समाज के जमा खान ने बताया कि दोपहर 2 बजे से मढ़ाताल स्थित अंजुमन इस्लामिया स्कूल में कुरान ख्वानी पश्चात हाफिज व मौलवियो का सम्मान सामारोह आयोजित है। तदोपरांत पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, हाजी सादिक खान, हाजी जावेद खान, बाबू खान, राजू खान, फिरोज शेरु खान, मुन्ना भाईजान, पप्पू वसीम खान, हाजी तौसीफ रजा खान, हन्नू पहलवान, नजर पहलवान, नवाब आरिफ खान, नन्हे खान, कय्यूम खान आदि के द्वारा शहीद अशफाक उल्ला खां को खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) दी जायेगी।
पठान समाज के अकबर खान, नसीम खान, सलीम खान बून, मुईन खान, मकसूद चिश्ती, शरीफ खान आदि ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page