बस से गांजा शहर लाकर बेचने से पहले ही दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।ओमती थाना प्रभारी एसपीएस.बघेल ने जानकारी दी कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति रायपुर मण्डला की ओर से आने वाली बस में बैठकर गांजा लेकर आने वाले हैं। यदि दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेगे। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से थाना ओमती तथा क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम रसल चौक नौदरा बस स्टाप के पीछे एक व्यक्ति अपनी पीठ में हरे पीले रंग के बैग लिये आते दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया,जिसने अपना नाम अरूण चौधरी बताया, जिसकी तलाशी लेने पर बैग के अंदर 3 खाकी रंग के टेप से लिपटे पैकेट में गांजा रखा मिला,तौल करने पर 3 किलो गांजा होना पाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को ज्योति टाकीज निर्माणाधीन माल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम आशीष उर्फ आकाश ठाकुर बताया जिसकी तलाशी लेने पर बैग के अंदर 2 खाकी रंग के टेप से लिपटे पैकेट में गांजा रखा मिला, तौल करने पर 2 किलो गांजा होना पाया गया।दोनों आरोपियों से कुल 5 किलो गांजा जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध ओमती थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।



