अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ब्रांडेड कम्पनियों के नकली पाईप बनाने वाली इंडस्ट्रीज पर चरगवॉ पुलिस की दबिश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।.जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील के अन्तर्गत उमरिया डुंगरिया इंडस्ट्री क्षेत्र से लगातार.नकली पाइपों की सप्लाई मार्केट में की जा रही थी ब्रांडेड कंपनी के पाइप खरीदने वाले ग्राहक लगातार शिकायत कर रहे थे। उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल के निर्देश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला एवं थाना चरगवॉ की टीम के द्वारा पाईप इंड्रस्टी्रज मे दबिश देते हुये लाखों रूपये कीमत के ब्रांडेट कम्पनी के मिलते जुलते पाईप एवं विभिन्न ब्रांडेड कम्पनियों के स्क्रीनिंग सांचा तथा फैक्ट्री में रखे लगभग 1 करोड़ रूपये कीमत के पाईप एवं फैक्ट्री में लगी हुई 1 करोड रूपये कीमत की मशीने तथा  बिक्री के 59 हजार रूपये जप्त  किए गए यह है मामला आनंद जैन निवासी अरेरा कालोनी भोपाल ने लिखित शिकायत की कि चरगवॉ अंतर्गत उमरिया डुंगरिया की एरिया में पलीसेट पाईप इण्डस्ट्रीज हाईकर मार्का कम्पनी के पीवीसी पाईप की फैक्ट्री है जिसमें स्वंय का मार्का न लगाकर जैन इरीगेशन कम्पनी एवं सुपरजैन के साथ साथ अन्य ब्रांडो के अवैध आईएसआई मार्का लगाकर निर्माण कर बिक्री की जा रही है जिससे जैन इरीगेशन कम्पनी का नाम खराब हो रहा है एवं उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है,पालीसेट पाईप इण्डस्टीज कम्पनी श्रीमती माया गुप्ता एव उनके पति गुलाबचंद गुप्ता के नाम पर है, फैक्ट्री का संचालन एवं प्रबंधन का कार्य उनका भतीजा दीपक गुप्ता एवं भांजा संदीप गुप्ता  मिलकर कर रहे हैं। एवं फैक्ट्री में अवैध पीवीसी पाईपों का निर्माण कर बेच रहे हैं पालीसेट पाईप इण्डस्टीज जो हाईकर के मार्का की कम्पनी है जिसके मालिक एवं मैनेजर अपने स्टाफ के साथ मिलकर अवैध लाभ अर्जित करने हेतु धोखाधड़ी कर कूट रचना कर जैन कम्पनी के मिलते जुलते पाईप बनाकर उपभोक्ताओं के साथ छल एवं धोखाधड़ी कर रहे हैं तथा जैन कम्पनी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डुंगरिया पालीसेट पाईप इण्डस्टीज मे दबिश दी गयी दीपक गुप्ता एवं संदीप गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि श्रीमती माया गुप्ता के नाम पर पलीसेट पाईप इण्डस्टीज है जिसकी देखभाल उनके पति गुलाबचंद गुप्ता करते हैैं एवं हम दोनों प्रबंधन का काम करते हैं पाईपों में जो मार्का लगाये गये हैं वह गुलाबचंद गुप्ता के कहने पर लगाये हैं। जांच पर श्रीमती माया गुप्ता गुलाबचंद गुप्ता, दीपक गुप्ता एवं संदीप गुप्ता के विरूद्ध चरगवॉ थाने में अपराध पंजीबद्ध करते हुये भतीजा दीपक गुप्ता एवं भांजा संदीप गुप्ता को अभिरक्षा में लेते हुये श्रीमति माया गुप्ता एवं गुलाबचंद गुप्ता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page