अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्यारहवें रविवार भी गरमाया रहा सिहोरा जिला बनाने का मुद्दा : विधानसभा में उठाऐं सिहोरा मुद्दा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा जिला बनाने की मांग को लेकर ग्यारहवें रविवार भी धरना जारी रहा जैसे माँ भी बच्चे के रोने पर ही उसकी भूँख मिटाने का जतन करती है,यदि सिहोरा के जनप्रतिनिधि सिहोरा जिला की मांग उठायेंगे ही नही तो सरकार भी क्यों सिहोरा को जिला बनाएंगी। उक्त वक्तव्य देते हुए सेवानिवृत्त प्राध्यापक नागेंद्र कुररिया ने मांग की कि आज 20 दिसंबर से होने वाले विधानसभा सत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि सिहोरा जिला की मांग विधानसभा में उठाएँ। जिला बनाए जाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा का प्रत्येक रविवार को होने वाला धरना ग्यारहवें रविवार भी जारी रहा। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में अपना संकल्प दोहराया कि जब तक सिहोरा को जिला नही बनाया जाता आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री से मांगा समय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के विकास दुबे,सुशील जैन,सुखदेव कौरव,अनिल जैन ने बताया कि समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा हैं। समिति ने कहा कि वे सिहोरा जिले के अपने पक्ष को मुख्यमंत्री के समक्ष रख जिले के अपने हक को सामने रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page