डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तिराहा के पास खुला ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने लंबे समय बाद भी नहीं हो रही पहल

डिंंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय डिंडोरी के समनापुर तिराहा के पास लगे असुरक्षित ट्रांसफार्मर में वर्षों बाद भी सुरक्षा घेरा सहित अन्य व्यवस्थाएं जिम्मेदारों द्वारा नहीं करवाई गई है। गौरतलब है कि वर्षों पहले लगे ट्रांसफार्मर से आए दिन चिंगारी निकलती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले सड़क के पास जिम्मेदारों के द्वारा वर्षों पहले असुरक्षित ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जबकि राहगीरों सहित वाहन चालकों को खतरे की आशंका बनी हुई है। जानकारी अनुसार सुरक्षा घेरा ना होने से खुला ट्रांसफॉर्म के आस-पास तक लोग अनजाने में पहुंच जाते हैं, जहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की मानें तो असुरक्षित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने विभागीय अमला लम्बे समय बाद कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे आज भी खतरे को दावत देती ट्रांसफॉर्मर खुला पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर में सुरक्षा घेरा लगाकर सुरक्षित करने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को होने से रोका जा सके। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने गंभीरता को देखते हुए पिछले अंक में ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, बावजूद विभागीय अमले के द्वारा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page