पूर्णिमा के अवसर पर मालपुर घाट नर्मदा में हुई महाआरती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा में पूर्णिमा के पावन अवसर पर पिछले दिनों रविवार की देर शाम नर्मदा तट मालपुर घाट में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि मां नर्मदा पूर्णिमा महाआरती समिति के द्वारा पूर्णिमा के अवसर हर माह में महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को भक्तों के द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा की भव्य महाआरती के आयोजन कर विधि-विधान से पूजा पाठ किया गया। बताया गया कि महाआरती के दौरान समिति के बृजेश साहू, पंकज साहू, मोनू ठाकुर, काशी अग्रवाल, भीमशंकर साहू, विजय साहू करौंदी, सत्यनारायण साहू, अनिल साहू, आशीष कुमार गौतम, चंद्रशेखर साहू, रामेश्वर दुबे, सौरभ मिश्रा, राजेश साहू लैम्पस प्रबंधक बरगांव सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे। जानकारी अनुसार महाआरती के बाद मां नर्मदे पूर्णिमा महाआरती समिति के द्वारा भक्तों व ग्रामीणों को प्रसाद का वितरण भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।



