सिहोरा नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अस्पताल रोड़ को किया व्यवस्थति

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा। जबलपुर जिले की नगर पालिका परिषद सिहोरा में शासकीय सिविल अस्पताल जाने वाली सड़क मार्ग को व्यवस्थित किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय चौहान ने बताया गया कि सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगने से सड़क मार्ग में आवागमन बाधित हो जाता था जिससे अस्पताल जाने वाली सड़क मार्ग के किनारे साप्ताहिक बाजार लगाने वाले छोटे छोटे व्यपारी बीच सड़क तक अपनी दुकानें बढ़ा कर लगा लेते थे जिससे कि अस्पताल में आने जाने वाले पीड़ित मरीजों को असुविधा हो रहीं थीं। इस बात को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत प्राप्त हो रहीं थीं। जिसके चलते रविवार को नगर पालिका प्रशासन सिहोरा ने सड़क के बीचों बीच एवं दोनों किनारों में सफ़ेद रंग की पट्टी बनाकर आवागमन के रास्ते को व्यस्थित कर अस्पताल मार्ग को दुरस्त कर मार्ग में बाधा उत्पन्न को दूर कर दिया। अब इस सड़क मार्ग में आवागम पर कोई भी असुविधा नहीं होंगी।



